Monday , May 20 2024

उत्तराखंड : गुलदार ने 30 से अधिक बकरियों को मारा,  गांव में दहशत

09.07.2021,Hamari Choupal

 

विकासनगर। ग्राम पंचायत मलेथा की मोइना खेड़ा छानी में गुरुवार रात गुलदार ने 30 से अधिक बकरियों को मार डाला। गुलदार के इस हमले से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पीडि़त पशुपालक ने वन विभाग को सूचना देकर मदद की गुहार लगाई है। मलेथा गांव निवासी इंदर सिंह की गांव से दूर मोईना खेड़ा छानी में पशुशाला है। जहां वह प्रतिदिन की भांति देर शाम अपनी 80 बकरियों को बांधकर घर लौट आया। शुक्रवार सुबह जब वह अपनी छानी पहुंचा, तो उसके होश उड़ गये। पशुशाला के बाहर और भीतर बकरियों के क्षत विक्षत शव बिखरे पड़े थे। पशुपालक इंदर सिंह ने बताया कि करीब 30 बकरियों के शव पशुशाला और उसके आसपास से मिले हैं। इसके अतिरिक्त बची हुई बकरियां भी जान बचाने के लिए यहां वहां भाग गई हैं। बताया कि उसका प्रमुख व्यवसाय पशुपालन करना है। लेकिन गुलदार ने उसकी बकरियों को मारकर उसके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा कर दिया है। बताया कि उन्होंने सूचना वन विभाग को दे दी है। डीएफओ चकराता नीतीशमणि त्रिपाठी ने बताया कि रिवर रेंज अधिकारी को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। पीडि़त पशुपालक को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।

About admin

Check Also

हरिद्वार : मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

हरिद्वार(आरएनएस)।  शिवलोक कालोनी स्थित एजुकेशन पॉइंट में 10 वीं एवं 12 वीं के मेधावी छात्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *