Sunday , May 19 2024

उत्तराखंड : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, केस दर्ज

 

देहरादून,02,11,2021,Hamari Choupal

 

युवती ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा भी दिया था। दुष्कर्म के बाद आरोपी पीड़िता को बदनाम करने की धमकी देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित युवती का आरोप है कि वर्ष 2018 में एक शादी समारोह में जमशेद नाम के युवक से जान पहचान हुई। कुछ दिन बाद जान पहचान प्यार में दबल गई। दोनों ने शादी के वादे कर लिए। इसके कुछ दिन बाद युवक एकांत में मिला। उसने युवती को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उस वक्त वह नशे में थी तो विरोध कर रोक नहीं पाई। इसके बाद से जमशेद ने उसे ब्लैकमेल भी करना शुरू कर दिया। कई बार उसे बदनाम करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाए।

बीते दिनों पीड़िता को पता लगा कि जमशेद ने सोशल मीडिया पर उसे बदनाम कर दिया है। संपर्क किया तो चरित्र नष्ट करने की धमकियां दीं। इस पर उसने इन बातों का विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी सतबीर बिष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटाने के साथ ही आरोपी की तलाश कर रही है।

About admin

Check Also

कोटा : तीन वर्षीय बच्ची को कार में भूल शादी में पहुंचे पेरेंन्ट, दम घुटने से मासूम की दर्दनाक मौत

कोटा ,17 मई (आरएनएस)। राजस्थान के कोटा में पैरेंट्स की लापरवाही के चलते उनकी 3 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *