Wednesday , May 15 2024

सीएम धामी ने बाँटे मंत्रियों के विभाग , 15 विभाग खुद के पास

देहरादून,06.07.2021,Hamari Choupal

 

तेजी से फैसले लेने का सिलसिला जारी रखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। सीएम अपने पास केवल 15 विभाग ही रखे हैं। बाकी ज्यादातर महत्वपूर्ण विभाग मंत्रियों का बांट दिए हैं। भाजपा सरकार के पांचवे साल में जाकर राज्य को डॉ. धन सिंह रावत के रूप में पृथक स्वास्थ्य मंत्री भी मिल गया है। अब तक यह विभाग सीएम के पास ही रहता था। मुख्यसचिव डॉ. एसएस संधू ने मंगलवार दोपहर विभागीय कामकाज का आदेश जारी किया। तीरथ सरकार में सीएम के पास 20 विभाग थे, जबकि वर्तमान सीएम ने अपने पास केवल पंद्रह विभाग ही रखे हैं। सभी महत्वपूर्ण विभाग कैबिनेट के सीनियर मंत्रियों के बीच बांट दिए हैं। कैबिनेट में अब सीएम के बाद काबीना मंत्री सतपाल महाराज ही सबसे ज्यादा विभाग वाले मंत्री हैं। महाराज के पास सिंचाई, लोनिवि, पर्यटन समेत आठ विभाग हैं। जबकि विभागीय संख्या के लिहाज हरक सिंह रावत और सुबोध उनियाल सात-सात विभाग देखेंगे। यशपाल आर्य और अरविंद पांडे को छह-छह और बंशीधर भगत व डॉ. धन सिंह रावत को पांच-पांच विभाग दिए गए हैं। बिशन सिंह चुफाल, रेखा आर्य,गणेश जोशी और स्वामी यतीश्वरानंद को चार-चार विभाग मिले हैं।

विभागों का बँटवारा:

सीएम पुष्कर सिंह धाम  -15 विभाग
मंत्रीपरिषद, कार्मिक, सतर्कता-सुराज-भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा, गृह, राजसंपत्ति, राजस्व, न्याय, सूचना, तकनीकी शिक्षा, नागरिक उड्डयन, वित्त, नियोजन, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, औद्योगिक विकास(खनन)

सतपाल महाराज  -08 विभाग
सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, जलागम प्रबंधन, भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व, लोनिवि

हरक सिंह रावत  -07 विभाग
वन, पर्यावरण संरक्षण, श्रम, कौशल विकास-सेवायोजन, आयुष, आयुष शिक्षा, ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा

बंशीधर भगत  -05 विभाग
विधायी एवं संसदीय कार्य, खाद्य नागरिक आपूर्ति, शहरी विकास, आवास, सूचना प्रौद्योगिकी

यशपाल आर्य  -06 विभाग
परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन, आबकारी,

बिशन सिंह चुफाल   -04 विभाग
पेयजल, वर्षा जल संग्रहण, ग्रामीण निर्माण, जनगणना

सुबोध उनियाल   -07विभाग
कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवं फलोद्योग, रेशम विकास, जैव प्रौद्योगिकी

अरविंद पांडेय  -06विभाग
विद्यालयी शिक्षा-बेसिक व माध्यमिक, खेल, युवा कल्याण, पंचायती राज, संस्कृत शिक्षा

गणेश जोशी  -04विभाग
सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु-सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग

डॉ० धन सिंह रावत  -05विभाग
सहकारिता, प्रोटोकाल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा

About admin

Check Also

तीर्थ यात्रियों को सरकार ने अपने हाल पर छोड़ा: माहरा

देहरादून(आरएनएस)।  चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *