Thursday , May 9 2024

उत्तराखंड : सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने किया वैक्सीनेशन केन्द्र का शुभारम्भ

05.07.2021,Hamari Choupal

विकासनगर। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने राजावाला सेलाकुई स्थित कोरल कम्पनी में 18 साल से ऊपर युवाओं के लिए ऑफलाइन टीकाकरण केन्द्र का शुभारंभ किया। विधायक ने सभी लोगों से अनिवार्य रूप से वैक्सीनेशन कराने की अपील की। कहा कि सरकार की ओर से जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों का वैक्सीनेशन करवाया जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए हम सभी को वैक्सीनेशन लगाने के साथ सतर्कता बरतनी होगी। इस मौके पर चिकित्साधिकारी विनीता स्याना, मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह फर्सवाण, भगत सिंह राठौर, राजेन्द्र प्रसाद बलूनी, विनोद पाल भट्ट, अरूण भट्ट, त्रिभुवन सेमवाल, दीपक रावत, विजय शाह, गणेश भट्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About admin

Check Also

हेल्थ : पेट में जलन को शांत करने के लिए करें इन 5 खाद्य पदार्थों का सेवन

बढ़ते तापमान के बीच लोगों को पेट में जलन महसूस होने लगती है, जिसके कारण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *