Monday , May 20 2024

मुख्यमंत्री एक्शन में : सुखबीर सिंह संधू बने मुख्य सचिव उत्तराखंड

देहरादून,05.07.2021,Hamari Choupal

 

नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीएम की कुर्सी संभालते ही एक्सन में आ गए है। सीएम धामी के शपथ लेने के ठीक एक दिन बाद मुख्य सचिव पर नई तैनाती कर दी गई है। इसके बाद अब नौकरशाही में भी बड़े बदलाव होने के संकेत हैं।

जबकि पूर्व मुख्य सचिव ओमप्रकाश को अध्यक्ष, राजस्व परिषद उत्तराखंड के पद पर मूल तैनाती दी गई है। ओमप्रकाश को इसके अलावा मुख्य स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

बताते चले कि मुख्य सचिव के पद पर फेरबदल होने की खबर आज सुबह सोशल मीडिया में सुर्खियों में थी। दोपहर बाद शासन स्तर से मुख्य सचिव के बदलने का आदेश जारी हो गया।

सुखबीर सिंह संधू इससे पहले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के चेयरमैन थे और आज ही उन्हें उत्तराखण्ड के लिये केंद्र ने रिलीव​ किया। उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी​ सिंधू को काम करने में तेजतर्रार माना जाता है। वह केंद्र सरकार और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश तथा पंजाब सरकार में कई महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी संभाल चुके है। वह पूर्व में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सचिव रह चुके है। संधू पिछले 6 वर्ष से केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर थे

About admin

Check Also

बाइक रैली आयोजित कर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।

देहरादून – 19 मई 2024- कावासाकी देहरादून एवं तमतारा कैफे की ओर से पर्यावरण बचाओ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *