Sunday , May 19 2024

उत्तरप्रदेश : कल्याण सिंह को पीजीआई शिफ्ट किया गया,हालत नाज़ुक पर स्थिर, सीएम योगी व रक्षा मंत्री हाल जानने पहुंचे

 

04.07.2021,Hamari Choupal

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। कल्याण सिंह को लोहिया अस्पताल के आईसीयू से पीजीआई में शिफ्ट किया गया है।

उन्हें शनिवार को देर शाम ब्रेन स्ट्रोक और माइनर हार्ट अटैक आने पर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक अगले 24 घंटे उनके लिए अहम है।

 

 

आज सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ, कल्याण सिंह का हाल जानने पहुंचे,बाद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या भी हाल जानने के लिए पहुंचे।

सीरम योगी ने उनसे हाल चाल पूछा,पर कल्याण सिंह किसी को पहचान नही पा रहे थे। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी सोचने समझने की क्षमता बेहद कमजोर हो चुकी है,इसीलिए वो न तो किसी को पहचान पा रहे हैं, और न ही किसी के सवालों का जवाब दे पा रहे हैं।

कल्याण सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। पिछले हफ्ते भी उन्हें लोहिया में भर्ती कराया गया था। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ0 श्रीकेश सिंह ने बताया कि उनके क्रियेटिनिन लेवल काफी बढ़ा हुवा है, फिलहाल उनकी हालत नाजुक पर स्थिर है।

 

अनूप शुक्ला,ब्यूरो चीफ( लखनऊ)

 

 

 

About editor

Check Also

उत्सव के रूप में मनाया जायेगा ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रमः डॉ. धन सिंह रावत

सूबे में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया जायेगा। जिसका सजीव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *