Monday , May 20 2024

हिमाचल : यमुना में नहाने उतरे तीन दोस्त नहर में डूब गए

02.07.2021,Hamari Choupal

पांवटा साहिब। यमुना में नहाने उतरे तीन दोस्त नहर में डूब गए हैं। जिसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर हैं। सूचना मिलते ही ग्रामीण नहर के किनारे जुटने शुरू हो गए। ग्रामीणों ने ही हादसे की सूचना पुलिस को दी।
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से एक शव बरामद कर लिया है अन्य की तलाश जारी है। मामला हरियाणा के यमुना नगर जिला स्थित गांव जयधर का है। यहां रहने वाले तीन दोस्त पश्चिमी यमुना नहर में नहाने के लिए गए थे। वहीं हादसे का शिकार हो गए।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव जयधर निवासी साजिद (30), मुस्तकीम (25) और नसीम (20) पश्चिमी यमुना नहर में नहाने के लिए गए थे।
बताया जा रहा है कि तीनों दोस्तों में से एक को डूबता हुआ देख उसे बचाने के लिए बाहर खड़े दोनों दोस्तों ने छलांग लगा दी। नतीजा तीनों ही दोस्त अपनी जान गंवा बैठे। वहीं पर नहा रहे
आमिर खान के 15 साल के बच्चे ने डूबते देख सूचना गांव में दी।
पुलिस थाना छछरौली के प्रभारी लज्जाराम ने बताया कि साजिद का शव गहरे पानी से मिल गया है। मुस्तकीम और नसीम की तलाश जारी है, जिसके लिए गोताखोर बुलाए गए हैं

About admin

Check Also

मनोरंजन : गणपत का ट्रेलर जारी, जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आए टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन

HamariChoupal टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्म गणपत को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा में बने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *