Monday , May 20 2024

हिमाचल में मौसम : शिमला, डलहौजी, मनाली में बर्फबारी, लाहौल में फिर गिरा हिमखंड

 

शिमला,26,02,2022,Hamari Choupal

 

राजधानी शिमला, डलहौजी और मनाली में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई। लाहौल में लगातार तीसरे दिन दोबारा हिमखंड गिरा। बर्फबारी से तीन नेशनल हाईवे समेत कई सड़कें और बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। शिमला-रामपुर, आनी-कुल्लू और मनाली-लेह एनएच बर्फबारी से बंद हुए हैं। ऊपरी शिमला में वाहनों के पहिये थम गए हैं। चंबा के चुराह में दो मंजिला स्लेटपॉश मकान के चार कमरों पर चट्टानें गिरने से भारी नुकसान हुआ है।

किन्नौर के बाद चंबा जिला के स्कूलों में भी शनिवार को छुट्टी करनी पड़ी। राजधानी शिमला में शनिवार सुबह बारिश के बाद बर्फबारी शुरू हो गई। रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर शाम तक जारी रहा। इससे शहर की कई सड़कों पर फिसलन बढ़ गई। कुफरी, फागू, नारंकड़ा, खड़ापत्थर, खिड़की में भी बर्फबारी हुई है। ऊपरी शिमला के लिए बसंतपुर होकर बसों को भेजा जा रहा है।

शनिवार को कांगड़ा में अधिकतम तापमान 22.1, चंबा में 17.0, धर्मशाला में 13.8,  बिलासपुर में 13.5, ऊना में 13.4, हमीरपुर में 12.6, सोलन में 12.0, सुंदरनगर में 10.9, भुंतर में 7.4, शिमला में 3.9, डलहौजी में 3.4, कल्पा में 1.0, कुफरी में 0.8 और केलांग में माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

क्षेत्र                    न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                – 6.3
कल्पा                – 3.0
डलहौजी            – 0.4
कुफरी                – 0.4
मनाली                 0.4
शिमला                2.6
धर्मशाला              7.4

क्षेत्र                        बर्फबारी (सेंटीमीटर में)
रोहतांग दर्रा                40
अटल टनल रोहतांग     15
जलोड़ी दर्रा                 15
सोलंगनाला                 10

About admin

Check Also

मनोरंजन : गणपत का ट्रेलर जारी, जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आए टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन

HamariChoupal टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्म गणपत को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा में बने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *