Monday , May 20 2024

उत्तराखंड : गन्ने के खेत में विवाहिता से दुष्कर्म

21,02,2022,Hamari Choupal

 

गन्ने के खेत में गई महिला को डरा धमकाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि यूपी से ननद मायके आई हुई है। रविवार सुबह ननद गन्ने के खेत में गई थी। आरोपी ने ननद को गन्ने के खेत में जाता हुआ देख लिया। आरोप लगाया कि मौका पाकर आरोपी गन्ने के केत में घुस गया और ननद को डरा धमकाकर उसे दबोच लिया। आरोप लगाया कि उसने ननद के साथ में खेत में दुष्कर्म किया। बाद में ननद ने घर आकर पूरा मामला बताया। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग आरोपी के घर गए तो आरोपी का परिवार फरार मिला। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बिजेंदर पुत्र स्वर्गीय बीर सिंह निवासी खटका के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

 

About admin

Check Also

बाइक रैली आयोजित कर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।

देहरादून – 19 मई 2024- कावासाकी देहरादून एवं तमतारा कैफे की ओर से पर्यावरण बचाओ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *