Monday , May 20 2024

गांवों को सार्वजनिक कामों के लिए विधायक ने दिये बर्तन

टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने विभिन्न गांवों जाकर जन संपर्क अभियान चलाने के साथ ही गांवों को सार्वजनिक कार्यों के बर्तनों का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांव की सार्वजनिक व्यवस्था मजबूत करने को बर्तनों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राशन डीलरों की मांगों पर भी सरकार सकारात्मक रूख अपना रही है। विधायक डा. नेगी ने जाखणी धार ब्लॉक के ग्राम खांदी कोट एवं छेटी डिब्बा और चंबा ब्लाक के ग्राम पटूड़ी में महिला मंगल दलों को सार्वजनिक उपयोग के लिये बर्तनों का विरतण किया। बर्तनों के साथ ही ग्रामीणों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के बैग भी वितरित किये। इस मौके पर विधायक ने कहा कि राशन डीलरों की समस्याओं को लेकर उन्होंने विधानसभा में नियम 300 के तहत प्रश्न लगाया है। जिसे लेकर सरकार कार्यवाही कर रही है। राशन डीलरों की मांगों पर जल्दी ही सकारात्मक निर्णय सरकार लेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने बीते साढ़े चार साल के कार्यकाल में विकास को तेजी से आगे बढ़ाने का काम किया है। जीरो टालरेंस पर काम कर जनता को लाभ पहुंचाया है। प्रदेश का विकास भाजपा के नेतृत्व में ही संभव है। इसलिए आसन्न विधानसभा चुनाव में कमल का फुल खिलाने का काम जनता करेगी। 60 के पार भाजपा का पहुंचना तय है।

About admin

Check Also

बाइक रैली आयोजित कर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।

देहरादून – 19 मई 2024- कावासाकी देहरादून एवं तमतारा कैफे की ओर से पर्यावरण बचाओ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *