0
रुड़की,03,02,2026
रुड़की(आरएनएस)। लक्सर रोड स्थित गणेश वाटिका, डंढेरा में केंद्रीय बजट पर आधारित बजट संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि केंद्रीय बजट महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और आर्थिक मजबूती पर केंद्रित है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधू सिंह ने बजट को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम बताया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
