रेनु शर्मा
हरिद्वार ( हमारी चौपाल)देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को उनके पद से हटाकर एसएसपी एसटीएफ की जिम्मेदारी दी गई है। बीते कुछ दिनों में राजधानी में हुई गंभीर आपराधिक घटनाओं के बाद यह निर्णय लिया गया माना जा रहा है। अब देहरादून की कमान आईपीएस प्रमेंद्र सिंह डोबाल संभालेंगे, जो फिलहाल हरिद्वार में तैनात थे।
वे अक्सर अपनी कार्यशैली और छात्रों के लिए प्रेरणादायक संदेशों के कारण चर्चा में रहते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया था कि वे स्वयं 10वीं कक्षा में फेल हो गए थे, लेकिन कड़ी मेहनत से आईपीएस अधिकारी बने, जो युवाओं के लिए एक बड़ी सीख है।
हालिया कार्य: हरिद्वार में कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिस व्यवस्था के आधुनिकीकरण और अपराध नियंत्रण में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए, जिसमें पुलिस लाइन्स में ‘आदेश कक्ष’ का नवीनीकरण और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी जैसे अभियान चलाकर पुर्ण किये ।
