पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने एक दिवसीय पिथौरागढ़ दौरे के दौरान अपने पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार सहित श्री हरि चंद देवता मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी भी उनके साथ मौजूद रहीं।
मुख्यमंत्री धामी ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। पैतृक गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
गांव के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, बच्चों और बुजुर्गों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री का अपने पैतृक गांव पहुंचना स्थानीय लोगों के लिए खास अवसर रहा।
पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना
प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना, ग्रामीणों से मुलाकात कर जाना कुशलक्षेम
5
