एसपी उत्तरकाशी के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु प्रतिदिन संध्या और प्रातःकालीन चैकिंग अभियान।
उत्तरकाशी। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा प्रतिदिन सांय तथा प्रातःकाल में जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के समस्त अंतरराज्यीय-अंतरजनपदीय बैरियर, पुलिस नाकों, एंट्री/एग्जिट पॉइंट्स, होटल-ढाबा, रेस्ट्रोरेंट, धर्मशालाओं, बस-स्टेशन व अन्य संदिग्ध स्थानों पर चैकिंग, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिये बाजार व भीड-भाड वाले स्थानो पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाई गयी है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन तलाशी की जा रही है। जनपद में आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत निरन्तर बढ रहे बाहरी व्यक्तियों का आगमन के देखते हुये सत्यापन की कार्यवाही भी अमल में लाई जा रही है।

ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत अभी तक उत्तरकाशी पुलिस द्वारा 193 व्यक्तियों के पुलिस सत्यापन, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बिगाडने पर 122 पर कार्रवाई के साथ यातायात नियमों का उलघंन करने पर 117 के विरुद्ध एमवी एक्ट में चालानी कार्रवाई तथा ड्रंक एण्ड ड्राइव करने पर 3 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया है।
ऑपरेशन प्रहार का उद्देश्य आम जनमानस में सुरक्षा एवं विश्वास का भाव जागृत करना तथा असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना है। आम नगरिकों से अनुरोध है कि अपराध नियन्त्रण व शान्ति व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा 112 पर दें।
