देहरादून,21,12,2025
उत्तरायणी कौतिक महोत्सव देहरादून की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया बैठक का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की लोक कला संस्कृति की पहचान और सदियों से चला रहा उत्तरायणी के महोत्सव को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित कर संस्कृति के प्रचार प्रसार की इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए हमारी संस्था प्राची जनकल्याण समिति के बैनर तले आयोजन करने की सहमति बनी समिति के अध्यक्ष बलदेव चंद भट्ट, विद्यासागर , कुंदन चौहान , गणेश दत्त कांडपाल लोक गायक, विजय खड्का ,विमल पांडे, श्रीमती लीला पायल लोक गायिका, श्रीमती हंसा धामी , गंगा गिरी गोस्वामी , दिनेश पुनेठा ,अनुराग गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा मेले को सफल बनाने हेतु हर संभव सहयोग करने की बात रखी इसके साथ-साथ आयोजन को सफल बनाने हेतु निम्न कमेटियों का गठन किया गया आयोजन कमेटी, स्टॉल कमेटी, विज्ञापन कमेटी, सांस्कृतिक कमेटी, स्मारिका कमेटी, खानपान कमेटी, अतिथि सम्मान कमेटी, व अन्य पर सहमति हुई और आज से ही मेले को सफल बनाने का संकल्प लिया
