Hamari Choupal
  • होम
  • उत्तराखंड
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पौड़ी-गढ़वाल
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • पिथोरागढ़
    • बागेश्वर
    • बद्रीनाथ
    • केदारनाथ
    • गंगोत्री
    • यमुनोत्री
  • राज्य समाचार
    • उत्तरप्रदेश
    • पंजाब
    • हिमाचल
    • हरियाणा
    • मध्य प्रदेश
    • झारखण्ड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • E-Paper 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड किसान आत्महत्या मामला सरकार और पुलिस के...
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की क्रेडिट रेटिंग “AA+” में...
एक्शन, 827 शस्त्र धारकों के लाइसेंस निरस्त
मुख्यमंत्री ने किया क्षेत्रीय जनता से संवाद रणकोची...
उत्तराखण्ड फिल्म एंड म्यूजिक एसोसियेशन ने प्रदेश की...
अंकिता हत्याकांड की जांच पर उठाए सवाल  ...
लोहड़ी पर्व समाज को जोड़ने और नई ऊर्जा...
इस सर्दी इन 5 तरीकों से पहनें लेदर...
Hamari Choupal
Banner
  • होम
  • उत्तराखंड
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पौड़ी-गढ़वाल
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • पिथोरागढ़
    • बागेश्वर
    • बद्रीनाथ
    • केदारनाथ
    • गंगोत्री
    • यमुनोत्री
  • राज्य समाचार
    • उत्तरप्रदेश
    • पंजाब
    • हिमाचल
    • हरियाणा
    • मध्य प्रदेश
    • झारखण्ड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • E-Paper 2026
Hamari Choupal
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड किसान आत्महत्या मामला सरकार और पुलिस के...
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की क्रेडिट रेटिंग “AA+” में...
एक्शन, 827 शस्त्र धारकों के लाइसेंस निरस्त
मुख्यमंत्री ने किया क्षेत्रीय जनता से संवाद रणकोची...
उत्तराखण्ड फिल्म एंड म्यूजिक एसोसियेशन ने प्रदेश की...
अंकिता हत्याकांड की जांच पर उठाए सवाल  ...
लोहड़ी पर्व समाज को जोड़ने और नई ऊर्जा...
इस सर्दी इन 5 तरीकों से पहनें लेदर...
Hamari Choupal
  • होम
  • उत्तराखंड
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पौड़ी-गढ़वाल
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • पिथोरागढ़
    • बागेश्वर
    • बद्रीनाथ
    • केदारनाथ
    • गंगोत्री
    • यमुनोत्री
  • राज्य समाचार
    • उत्तरप्रदेश
    • पंजाब
    • हिमाचल
    • हरियाणा
    • मध्य प्रदेश
    • झारखण्ड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • E-Paper 2026
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home » नई उड़ान, नई उम्मीदें : देहरादून से टिहरी-,नगर-गौचर अब हवाई मार्ग से जुड़े  

नई उड़ान, नई उम्मीदें : देहरादून से टिहरी-,नगर-गौचर अब हवाई मार्ग से जुड़े  

by Hamari Choupal Published: December 6, 2025
by Hamari Choupal Published: December 6, 2025 0 comments
A+A-
Reset
Share 0FacebookTwitterWhatsappTelegram
4

देहरादून,06,12,2025

देहरादून(आरएनएस)। मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी का पहाड़ों पर एयर कनेक्टिविटी का संकल्प अब तेजी से धरातल पर उतर रहा है। कुमांऊ मंडल के बाद अब गढ़वाल मंडल में भी हावाई सेवाओं का अध्याय शुरू हो गया है। शनिवार को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से गढ़वाल मंडल के प्रमुख शहर देहरादून, टिहरी,  नगर और गौचर के लिए हवाई सेवा की शुरुआत हुई। इन नए रूटों के शुरू होने से पूरे क्षेत्र में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (उड़ान) के तहत नई 6-सीटर हेली सेवा की शुरुआत की गई है, जो गढ़वाल मंडल के प्रमुख शहरों को सीधे राजधानी से जोड़ने का काम करेगी। नई हेली सेवा देहरादून से नई टिहरी के कोटी कॉलोनी हेलीपैड,  नगर और गोचर के लिए प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित करेगी। इससे यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी तथा इन क्षेत्रों में आवागमन और सुविधाजनक होगा। राज्य सरकार का कहना है कि इन सेवाओं से न केवल पहाड़ी इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि पर्यटन, रोजगार और आपदा प्रबंधन के क्षेत्रों में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
सुबह की पहली हेली सेवा 10.15 बजे जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से टिहरी,  नगर और गौचर के लिए उड़ान भरेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह हेली सेवा 11 बजे सीधे देहरादून के लिए वापसी करेगी। इसी क्रम को ध्यान में रखते हुए दूसरी उड़ान दोपहर 2.30 बजे जॉली ग्रांट से संचालित होगी, जो टिहरी,  नगर और गौचर के लिए ही निर्धारित रूट का पालन करेगी।
जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से टिहरी का किराया ₹2000 प्रति यात्री निर्धारित किया गया है। टिहरी से आगे  नगर तक का किराया ₹1000 प्रति व्यक्ति रखा गया है, जबकि  नगर से गोचर तक यात्रा करने पर भी यात्रियों को ₹1000 प्रति व्यक्ति का किराया देना होगा। हेली सेवा के पहले दिन देहरादून से गोचर के लिए रवाना हुई पहली फ्लाइट में 03 यात्री सवार थे। वहीं दोपहर की फ्लाइट में 05 यात्रियों ने देहरादून से टिहरी और गोचर का सफर तय किया।
यात्रा कर रहे यात्रियों ने बताया कि इस हेली सेवा से न केवल सफर आसान हुआ है, बल्कि इससे पर्यटन को बढ़ावा, स्थानीय लोगों के लिए तेज़ आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिल रही है। देहरादून से गोपेश्वर की ओर यात्रा कर रहे विकास चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि ‘‘मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रीजनल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई हेली सेवा वाकई काबिले तारीफ है। इससे हम कम समय में यात्रा कर पा रहे हैं और इमरजेंसी के वक्त भी हेली सेवा बड़ी मददगार साबित होगी।’’
इससे पूर्व में मुख्यमंत्री की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत दून नैनीताल, बागेश्वर और हल्द्वानी से चंपावत, पिथौरागढ़, मुनस्यारी, अल्मोड़ा जैसे प्रमुख शहरों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा जा चुका है। यह हेली सेवा केवल एक हवाई सफर नहीं बल्कि पहाड़ की कठिनाइयों को सरल व सुगम बनाने का संकल्प है।

previous post
‘वॉक फॉर डिस्एबिलिटी’’ में 300 बौद्धिक दिव्यांगजन संग डीएम, सीडीओ ने किया प्रेरित
next post
लोजपा (आर) उत्तराखंड ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 79 वी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया।

You may also like

लोहड़ी पर्व समाज को जोड़ने और नई ऊर्जा...

Published: January 13, 2026

बिजली बिल माफ नहीं तो सड़क से सदन...

Published: January 13, 2026

बाल पतले हैं तो इन तरीकों से करें...

Published: January 12, 2026

अंकिता हत्याकांड , साक्ष्य जुटाए, आरोपी जेल में,...

Published: January 11, 2026

पेंटिंग करते समय न करें ये 5 गलतियां,...

Published: January 11, 2026

108 इमरजेंसी सेवा में बढ़ेगा एम्बुलेंस का बेड़ा:...

Published: January 10, 2026

एडिफ़ाई स्कूल के छात्रों ने चोपता में रोमांचक...

Published: January 10, 2026

बजाज ब्रोकिंग ने निवेशकों की सुविधा, जागरूकता और टेक्नोलॉजी में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए एनएसडीएल के साथ साझेदारी की

Published: January 9, 2026

दूसरे की जमीन दिखा फौजी से 11 लाख...

Published: January 8, 2026

बहुउद्देश्यीय शिविर में 214 शिकायतें मिली, 150 का...

Published: January 8, 2026
08 January 2026 Magazine

11 January 2026 Paper

सभी पत्रिका पढ़ें »
https://hamarichoupal.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://hamarichoupal.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
https://hamarichoupal.com/wp-content/uploads/2025/09/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
Dehradun, IN
clear sky
33%
2.1km/h
0%
9°C
9°
9°
9°
Wed
8°
Thu
10°
Fri
13°
Sat
12°
Sun

हमारे बारे में

Hamari Choupal is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2021, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, etc.

  • Anurag Gupta
  • 81/1 Village Chakmansha, Tahsil Vikasnagar Singhniwala, Singhniwala Bara, PO Sherpur
  • hamarichoupalnews@gmail.com
  • +91-9412111217

मोस्ट पॉपुलर केटेगरी

  • देहरादून (6,652)
  • उत्तराखंड (5,390)
  • स्वास्थ्य (579)
  • नई-दिल्ली (357)
  • राष्ट्रीय (340)
  • हरिद्वार (332)

एडीटर स्पेशल

  • उत्तराखंड किसान आत्महत्या मामला सरकार और पुलिस के लिए कलंकः- गणेश...

    by Hamari Choupal Published: January 13, 2026
  • टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की क्रेडिट रेटिंग “AA+” में हुई अपग्रेड

    by Hamari Choupal Published: January 13, 2026
  • एक्शन, 827 शस्त्र धारकों के लाइसेंस निरस्त

    by Hamari Choupal Published: January 13, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp Telegram
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • E-Paper 2025
  • E-Paper 2026

© Copyright 2025 Hamari Choupal. All Rights Reserved.

Hamari Choupal
  • होम
  • उत्तराखंड
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पौड़ी-गढ़वाल
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • चम्पावत
    • टिहरी गढ़वाल
    • पिथोरागढ़
    • बागेश्वर
    • बद्रीनाथ
    • केदारनाथ
    • गंगोत्री
    • यमुनोत्री
  • राज्य समाचार
    • उत्तरप्रदेश
    • पंजाब
    • हिमाचल
    • हरियाणा
    • मध्य प्रदेश
    • झारखण्ड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • E-Paper 2026