हमारी चौपाल
देहरादून, 17 जुलाई। नीट यूजी-2026 के घोषित परिणामों में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी सफलता का परचम लहराया है। देहरादून की दिव्यांशी चौधरी ने 720 में 667 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 605 हासिल की है।
इसके अलावा नैशा ध्यानी ने 655 अंकों के साथ AIR 1130, आरव सैनी ने 648 अंकों के साथ AIR 1579, अदिति सिंह ने 640 अंकों के साथ AIR 2287 तथा श्रुति ने 619 अंकों के साथ AIR 5283 प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
संस्थान के अनुसार, इस वर्ष 35 छात्रों ने शीर्ष रैंक हासिल की, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 4 छात्रों ने टॉप-10, 18 छात्रों ने टॉप-50 और 41 छात्रों ने टॉप-100 में स्थान बनाकर संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया।
क्षेत्रीय निदेशक डी. के. मिश्रा ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और बेहतर संसाधनों के माध्यम से छात्रों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाना है।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने बताया कि पिछले एक दशक में उसके छात्रों ने 13 बार AIR-1 हासिल की है। इसी अवधि में ऑल इंडिया टॉप-10 में 64 प्रतिशत और टॉप-100 में 50 प्रतिशत स्थान आकाश के छात्रों ने प्राप्त किए हैं।
