हमारी चौपाल, 08,06,2026
अनुराग गुप्ता
देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. संजय धनका ने राष्ट्रीय स्तर पर दोहरी उपलब्धि हासिल की है।
राष्ट्रपति से विशेष संवाद
जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘जनजातीय गरिमा उत्सव’ और ‘बिरसा लाइव्स इन न्यू भारत वीक’ में देशभर से 202 प्रतिभागी चुने गए थे। इनमें डॉ. धनका भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ विशेष संवाद में भाग लिया। ‘जनजातीय समुदायों में उच्च शिक्षा का सशक्तिकरण’ विषय पर संबोधन देने वाले केवल तीन चयनित वक्ताओं में उनका नाम रहा।
भारत विभूषण सम्मान से नवाजा गया
शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध नेतृत्व और नवाचार में योगदान के लिए डॉ. धनका को वर्ष 2026 का ‘भारत विभूषण सम्मान’ भी प्रदान किया गया। यह सम्मान पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां की उपस्थिति में चंडीगढ़ स्थित पंजाब विधानसभा में दिया गया।
विश्वविद्यालय ने की सराहना
इस उपलब्धि पर ग्राफिक एरा समूह के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने डॉ. धनका को बधाई दी। उन्होंने शिक्षा, शोध और राष्ट्र निर्माण में डॉ. धनका के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
