Hamarichoupal,22,03,2026
रेनु शर्मा
हरिद्वार (हमारी चौपाल,)अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक हरिद्वार के शांति कुंज के निकट चंडीगढ़ भवन में आयोजित की गई, जिसमें उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर, हरिद्वार के कई युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा की सदस्यता ग्रहण की। हिंदू संगठनों में बड़ी संख्या में युवा शामिल हो रहे हैं जो सनातन धर्म के प्रति प्रेम, लव जिहाद, धर्मांतरण के विरोध और हिंदुत्व को मजबूत करने के उद्देश्य से इन संगठनों का हिस्सा बन रहे हैं.
अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नवानी जी ने कहा कि भारत में युवा नेता तेजी से हिंदू संगठनों की ओर रुख कर रहे हैं जो हिंदुत्व, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित हैं। हिंदू संगठन युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं और इनका उद्देश्य हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाना और युवाओं को वैचारिक रूप से संगठित करना है।
उत्तराखंड प्रदेश महासचिव संगठन विजय पंडित ने कहा कि अगले छह महीने के भीतर सभी के सहयोग से पूरे उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में संगठन की विभिन्न इकाइयों का गठन कर लिया जाएगा। वही संगठन के विस्तार के बाद एक भव्य आयोजन किया जायेगा
उत्तर प्रदेश जिला बिजनौर के जिलाध्यक्ष राजीव जी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हिंदुत्व और सनातन धर्म के प्रसार पर चर्चा करना था। संगठन के विस्तार और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।
