अमीत सैनी
हरिद्वार( हमारी चौपाल )17 दिसंबर, 2025 को ग्रामीण क्षेत्र रायसी लक्सर, हरिद्वार में स्वास्थ्य शिविर (स्मॉल कैंप) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह शिविर मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय, जिला क्षय रोग अधिकारी महोदय एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय हरिद्वार के निर्देशन में आयोजित किया गया। शिविर का संचालन सम्पूर्ण सुरक्षा केन्द्र (SSK) की ओर से किया गया।शिविर में सभी लाभार्थियों को HIV/AIDS, STI/RTI, Tuberclosis, Hepatitis B/C की पूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही HIV/SYPHILIS, Sugar, BP की जाँचें निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। उपस्थित लाभार्थियों को सम्पूर्ण सुरक्षा केन्द्र (SSK) की सेवाओं, उद्देश्य तथा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव, परामर्श एवं जागरूकता भी दी गई। शिविर में सम्पूर्ण सुरक्षा केन्द्र स्टाफ एवं ICTC/SSK Counsellor और DSRC Counsellor उपस्थित रहे।
ग्रामीण क्षेत्र रायसी लक्सर मे लगा स्वास्थ्य शिविर।
9
