नई दिल्ली,19जनवरी2025। टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट और जेवलिन थ्रो के सुपरस्टार, नीरज चोपड़ा, ने सभी को चौंकाते हुए गुप्त रूप से शादी कर ली है। रविवार रात नीरज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक तस्वीर शेयर कर अपनी शादी की खबर को सार्वजनिक किया। इस तस्वीर में नीरज अपनी पत्नी हिमानी के साथ नजर आ रहे हैं, जो अब उनकी जीवन संगिनी बन चुकी हैं।
नीरज ने अपनी शादी की जानकारी देते हुए लिखा, “जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की।” उनकी शादी में केवल करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को ही आमंत्रित किया गया था, जो इस खास मौके का हिस्सा बनने के लिए उपस्थित थे।
शादी की चर्चा लंबे समय से थी:
नीरज की शादी की चर्चाएं काफी समय से चल रही थीं और इस मुद्दे पर उन्हें कई बार इंटरव्यू में सवालों का सामना भी करना पड़ा। हालांकि, उन्होंने कभी भी अपनी निजी जिंदगी के बारे में कोई खास जानकारी साझा नहीं की। नीरज के अचानक शादी करने से उनके फैंस और मीडिया में से एक बड़ा हंगामा मच गया है।
नीरज चोपड़ा: एक मेडल जितने की कहानी:
नीरज चोपड़ा ने भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर कई स्वर्णिम क्षण दिए हैं। टोक्यो ओलंपिक 2020 में उन्होंने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता था, जिसके बाद से उनकी लोकप्रियता आसमान छू गई। उनके निपुणता और समर्पण ने उन्हें एशियन गेम्स 2023, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 और कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 जैसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भी कई गोल्ड मेडल दिलाए हैं।
क्या है हिमानी का प्रोफेशन?
हालांकि, नीरज की पत्नी हिमानी के बारे में अभी तक कोई विशेष जानकारी सामने नहीं आई है। उनके प्रोफेशन और व्यक्तिगत जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त होने का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
नीरज चोपड़ा की इस गुपचुप शादी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि महान Athletes केवल अपने खेल में ही नहीं, बल्कि निजी जीवन में भी रहस्यमय बने रहना पसंद करते हैं। अब देखना है कि उनके फैंस और साथी खिलाड़ी इस नए अध्याय को कैसे स्वीकार करते हैं।