विकासनगर। भारतीय जनता पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने सुद्धोवाला मंडल में वरिष्ठ नागरिकों से संवाद किया। इस दौरान कई वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया गया। विधायक ने केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने प्रत्येक नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना सुनश्वित किया है। कोविड काल से ही देश भर में गरीब जनता को निशुल्क राशन वितरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों ने समाज के हर व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार किया है। ग्रामीणों महिलाओं को चूल्हे के धुएं से निजात दिलाने के लिए गैस कनेक्शन बांटे गए। पंडित दीन दयाल विद्युत योजना के तहत गांवों को बिजली की रोशनी से जगमगाया। अब हर घर शुद्ध जल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहसपुर विधान सभा क्षेत्र में बीते छह वर्षों ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। जल-जीवन मिशन के तहत अस्सी प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से विकास से संबंधित मसलों पर सुझाव भी लिए। इस दौरान मेजर जनरल देवेंद्र सिंह, भगवान सिंह थापा, राजेंद्र प्रसाद, कर्नल पवन कुमार थापा आदि मौजूद रहे।
विधायक पुंडीर ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया
1