विकासनगर, Hamarichoupal,21,02,2023
भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से मंगलवार को कालसी से विकासनगर तक बाइक रैली निकाल कर नकल विरोधी कानून लागू किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चिराग गुलेरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता कालसी में एकत्रित हुए, जहां उन्होंने सबसे पहले शहीद सुरेश तोमर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। कालसी से शुरु हुई रैली हरिपुर, बाड़वाला, अंबाड़ी, विकासनगर से होते हुए हरबर्टपुर क्रांति चौक पर जाकर समाप्त हुई। जहां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के पक्ष में नारेबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। रैली का नेतृत्व कर रहे युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा उत्तराखंड देश पहला राज्य है, जहां नकल करने और करवाने वाले के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कानून को लागू करने से मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि वह युवाओं के हितैषी हैं। कांग्रेस युवाओं को गुमराह कर रही है। वहीं युवा मोर्चा की आभार रैली में पहुंचे प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कहा प्रदेश सरकार युवाओं के साथ है। युवाओं को मुख्यमंत्री पर भरोसा रखना चाहिए। भाजपा सरकार में किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने कहा कांग्रेस शासनकाल में युवाओं की कोई सुनवाई नहीं होती थी। अब युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए राज्य मे नकल विरोधी कठोर कानून बना है, लेकिन उसको विपक्ष पचा नहीं पा रहा है। रैली में भाजयुमो के कालसी मंडल अध्यक्ष सोनवीर चौहान, अमन गुसाईं, विनायक नौटियाल, नीरज चौहान, नवीन रावत, कपिल शर्मा, संजय तोमर, कुंदन चौहान, अरविंद चौहान, सारांश डोगरा, नरेश कुमार, रविकांत राठौर, राजकुमार, संजय नौटयाल, प्रदीप चौहान, सोहन पाल आदि शामिल रहे।