HamariChoupal,16,07,2025
हल्द्वानी : पी एम नारायण नगर इंटर कॉलेज कुसुमखेड़ा हल्द्वानी में ग्रोइंग विजडम अकैडमी के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। एकेडमी की संचालक ललिता कापड़ी के मार्गदर्शन से विद्यालय के बच्चों ने 5 फलदार पेड़ लगाए। साथ ही साथ पांच बच्चों का ग्रुप बनाकर उन्हें एक-एक पेड़ के देखभाल की जिम्मेदारी दी। याना आर्या – लीची, आंवला – महेंद्र सिंह, आम – शीतल, अमरूद- तनीषा रावत – चीकू गौरव महरा।
पेड़ों की सुरक्षा व उनके प्रति प्रेम की भावना के उद्देश्य से वृक्षारोपण का महत्वपूर्ण कार्य संपन्न किया गया।
वृक्षारोपण के दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम सिंह बिष्ट, अध्यापक पुष्कर सिंह मावड़ी, अध्यापिका डॉ प्रीति मजगाई, हेड बॉय, हेड गर्ल व इको क्लब के बच्चे एकेडमी की ट्रेनर ऊषा पलड़िया आदि उपस्थित रहे। ग्रोइंग विजडम अकैडमी महिलाओं के स्किल डेवलपमेंट पर काम करती है। समय-समय पर सामाजिक कार्यों में पूर्ण रूप से भागीदारी निभाती है।