प्रयागराज 6 जून (आरएनएस)। इस्लामिक माह ज़िलहिज्जा की दस यानि शनिवार को ईद ए क़ुरबॉ (ईद उज़ ज़ुहा )देश भर में एक साथ अक़ीदत व ऐहतेराम के साथ मनाया जाएगा। हज़रत इब्राहीम की सुन्नत पर अमल करते हुए दुम्बों व बकरों की क़ुरबानी दी जाएगी।
उम्मुल बनीन सोसायटी के महासचिव सैय्यद मोहम्मद अस्करी के मुताबिक़ चौक जामा मस्जिद, शिया जामा मस्जिद चक ज़ीरो रोड, ईदगाह, मस्जिद शाह वसीउल्ला रौशन बाग़, शिया जामा मस्जिद करैली मस्जिद ए खदीजा, मस्जिद क़ाज़ी साहब बख्शी बाज़ार, मस्जिद खानकाह दायरा शाह अजमल सहित शहर की सभी छोटी बड़ी मस्जिदों में तय समय पर ईद उज़ ज़ुहा की विशेष नमाज़ इमामों की क़यादत में अदा की जाएगी।
मस्जिद अय्यूब अंसारी करैली 60 फिट रोड में सबसे पहले सुबह 6:00 बजे तो आखरी नमाज़ 10 बजे दायरा शाह अजमल की खानकाह मस्जिद व 10:30 बजे चक ज़ीरो रोड शिया जामा मस्जिद में होगी।
बाक्स 1
विभिन्न सुन्नत जमात मस्जिदों में नमाज़ का समय
ईदगाह सुबह 8:30
चौक जामा मस्जिद सुबह 7 बजे व दूसरी जमात 8:30 बजे
मस्जिद शाह वसी उल्लाह सुबहा 8:30
मस्जिद ए उमर सुबह 7:00
मस्जिद वसीआबाद 8:30
मस्जिद तारीक़ सुबह 7:15
मस्जिद ए ज़मीर सुबह 8:00
मस्जिद ए बिलाल सुबह 7:30
मस्जिद गुलशने मुजाहिद मिल्लत सुबह 8:30
मुस्तफा कॉम्प्लेक्स सुबह 8:30
मस्जिद ग़ौस सुबह 9:30
मस्जिद अटाला चौराहा सुबह 6:40
मदरसा अफज़लुल मदारिस सुबह 6:00 व दूसरी जमात 6:30 बजे
मस्जिद ए ताहा सुबह 8:30
मस्जिद अबु बकर 6:15
जामा मस्जिद चौक सुबह 8:30
मस्जिद अब्दुल्ला सुबह 8:00
मस्जिद अबु हुरैरा सुबह 8:30
मस्जिद उमर फारुक सुबह 8:00
मस्जिद करामत की चौकी सुबह 6:30
मुन्ना मस्जिद सुबहा् 9:00
बड़ी मस्जिद अटाला सुबह 7:30
मस्जिद ए तलहा 7:30
बड़ी मस्जिद रसूलपुर सुबह 8:00
मस्जिद अय्यूब अंसारी सुबह 6:00
मस्जिद दारुल माआरिफ सुबह 8:00
मस्जिद ए हबीब सुबह 7:00 बजे
मस्जिद बैतुल माआरिफ सुबह 8:30
मस्जिद दारुल एहसान सुबह 6:30
मस्जिद दायरा शाह अजमल सुबह 10:00
शाही मस्जिद मीरापुर सुबह 7:00 बजे
बाक्स 2
शिया जमात की मस्जिदों में नमाज़ का समय
मस्जिद अल फातिमा बैजुपूर करैली सुबह 7:30
मस्जिद वज़ीर हसन जे के आशियाना सुबह 8:30
मस्जिद गदा हुसैन सुबह 9:00
मस्जिद इमाम रज़ा दरियाबाद सुबह 8:00
मस्जिद ए मोहम्मदी करैली सुबह 8:00
मस्जिद ए इमाम ए सज्जाद (चिराग़ अली) दरियाबाद सुबह 8:30
इबादतखाना अल खिज़रा रहमत नगर करैली सुबह 8:30
शिया जामा मस्जिद चक सुबह 10:00
मुसल्ला ए ज़ीशान करैलाबाग़ सुबह 9:00
मस्जिद विलायत बेगम क़दम रसूल चकिया सुबह 9:00
बैतुस्सलात करैली सुबह 9:00
बैतुस्सलात मिज़ार् नक़ी बेग रानी मण्डी सुबह 9:00
इमामबारगाह रसूलपुर सुबह 9:00
मस्जिद हम्माम गली सुबह 9:00
दरगाह मौला अली दरियाबाद सुबह 9:00
मस्जिद तहसीलदार दरियाबाद सुबह 9:00
मस्जिद ए नूर दायरा शाह अजमल सुबह 9:00
मस्जिद क़ाज़ी जी बख्शी बाज़ार सुबह 9:00
मस्जिद ए इमाम हसन अस्करी दरियाबाद सुबह 9:30
मस्जिद ए आलिया सब्ज़ी मण्डी सुबह 9:30
मदरसा जमीयतुल अब्बास करैली सुबह 9:30
मस्जिद बीबी खदीजा सुबह 9:45
दरगाह इमाम हुसैन दरियाबाद सुबह 10:30
इमामबाड़ा अरब अली खां दरियाबाद सुबह 10:00
मस्जिद क़दम रसूल दरियाबाद सुबह 10:30
मस्जिद ए अमजदीया चक सुबह 10:30
इस बात का रखें ख्याल
सड़क पर किसी प्रकार के धार्मिक आयोजन और अवरोध उत्पन्न करने पर प्रतिबंध है ऐसे में मस्जिदों ख़ानक़ाहों व इबादतगाहों में ही नमाज़ अदा करें
प्रतिबंधित पशु को ज़िबहा करना क़ानून अपराध है। ऐसे में सिर्फ सुन्नत पर अमल करते हुए उन्हीं जानवरों को राहें हक़ में क़ुर्बान करें जो खुदा की खिदमत में मंज़ूर हो।
सड़क पर या खुले स्थान पर जानवर न तो काटें और न ही खून को बहाएं।जानवर के अवशेष को गड्ढा खोद कर दफ्न करें ताकि कुर्बानी के जानवर को ज़िब्हा करते वक़्त पढ़ी जाने वाली क़ुरआन की आयतों की बेहुरमती भी न हो और न ही किसी दूसरे धर्म या व्यक्ति को आघात लगे।
सड़क पर जानवर के अवशेष फेंकने से दुर्गंध भी फैलती है ऐसे में वातावरण के प्रदूषित होने से भी बचा जा सकता है।
प्रयागराज : ईद ए क़ुरबॉ आज- शहर भर की मस्जिदों में तय समय पर पढ़ी जाएगी विशेष नमाज़
1