Hamarichoupal,26,03,2026
रेनू शर्मा
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ तीखा हमला बोला है। बिजली विभाग की प्राइवेट कंपनियां को खुला चैलेंज देते हुए उन्होंने कहा, “सार्वजनिक डिबेट कराओ! तुम स्मार्ट मीटर के फायदे गिनाओ, हम उसके नुकसान गिनाएंगे। जो पक्ष जीतेगा, वही असली सिकंदर कहलाएगा!”
किसान मजदूरो के नेता ने चेतावनी दी कि स्मार्ट मीटर से किसान-मजदूर बेहद परेशान हैं। जल्द ही इसके खिलाफ बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे। चौधरी शाह आलम ने कहा, “ये मीटर किसानों के साथ साथ मजदूरों की कमर तोड़ रहे हैं। बिजली बिलों में मनमानी बढ़ गई है, और विभाग कुछ सुनने को तैयार नहीं। अब डिबेट से सच्चाई सामने आएगी।”
मुजफ्फरनगर में बढ़ते किसान आंदोलन के बीच यह बयान बिजली विभाग के लिए चुनौती बन गया है। अब देखना होंगा यह प्राइवेट कंपनियों के आला अधिकारी इस चैलेंज स्वीकार करेंगे?
जय जवान जय किसान जय मजदूर
