Uttarakhand,03,01,2025
रेनु शर्मा
मुजफ्फरनगर (हमारी चौपाल )
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के नियाजूपरा प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता महाराज जसवीर नाथ जी ने की और संचालन चौधरी जफरियाब ने किया
आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार के साथ किसानों की समस्याओं पर मंथन हुआ। बढ़ती लोकप्रियता से प्रभावित होकर सैकड़ों किसानों ने सदस्यता ली और चौधरी रिफाकत अली को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन शनिवार दोपहर कार्यालय पर किया गया। बैठक में मौजूदा हालात में किसानों और मजदूरों को आ रही परेशानियों, उनकी समस्याओं और समाधान के संभावित रास्तों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। संगठन की बढ़ती सक्रियता और लोकप्रियता को देखते हुए इस बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।
बैठक के दौरान संगठन के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए किसानों ने भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। खास तौर पर बागपत जिले से आए किसानों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। बागपत क्षेत्र से आए पूर्व प्रधान चौधरी रिफाकत अली और उनके सैकड़ों समर्थकों ने संगठन में शामिल होकर संगठन को और मजबूत किया।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने चौधरी रिफाकत अली को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। और उनको नियुक्ति पत्र सोपा गया।नियुक्ति के बाद चौधरी रिफाकत अली ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों और शोषित वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही वे संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा बताई गई विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का काम करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं और मौजूदा हालात में उन्हें संगठित होकर अपने हक की लड़ाई लड़ने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में किसानों को फसलों के उचित दाम, बढ़ती लागत, सिंचाई, बिजली और अन्य बुनियादी मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही यह भी तय किया गया कि आने वाले समय में संगठन गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं को सुनेगा और उनके समाधान के लिए संघर्ष करेगा।
बैठक में मौजूद किसानों ने संगठन से जुड़कर अपनी एकजुटता का संदेश दिया। उनका कहना था कि भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा किसानों और मजदूरों के हितों की लड़ाई को मजबूती से उठा रहा है, इसी कारण बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में संगठन को मजबूत करने और किसानों के हक की लड़ाई को और तेज करने का संकल्प लिया
आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में…. मौजूद रहें
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल
राष्ट्रीय महासचिव इंतजार राणा
राष्ट्रीय मंत्री अमित कुमार
राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिम त्यागी
राष्ट्रीय महासचिव शौकत अंसारी
उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हाजी इंतजार
उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी जुल्फिकार
उत्तर प्रदेश सचिव गुफरान राणा
मंडल अध्यक्ष साजिद सैफी
मंडल उपाध्यक्ष चौधरी ताहिर
महिला प्रदेश अध्यक्ष सुदेश
महिला प्रदेश प्रभारी ललिता चौधरी
मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष शहीद राजा
बागपत जिला अध्यक्ष मेहंदी हसन
युवा प्रदेश उपाध्यक्ष शोएब राणा
आदित्य सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
