कोकम एक ताजगी देने वाला फल है, जिसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। यह फल ठंडक प्रदान करता है और कई तरह के व्यंजनों में शामिल किया जाता है। हालांकि, इसके सभी फायदे हासिल करने के लिए आपको रोजाना इसका पानी पीना चाहिए। खान-पान में कोकम का पानी शामिल करने से सूजन कम होती है और पाचन भी दुरुस्त रहता है। आज के लेख में हम आपको इस पौष्टिक पेय के मुख्य स्वास्थ्य लाभ बताएंगे।
पहले जानें कोकम का पानी बनाने का तरीका
कोकम का पानी बनाने की रेसिपी बेहद आसान है, जो चंद मिनटों में तैयार हो जाता है। इसके लिए आपको सूखा हुआ कोकम फल, पानी, एक चुटकी काला नमक, भुने जीरे का पाउडर और ताजा पुदीने की पत्तियां चाहिए होंगी। सबसे पहले कोकम को पानी में भिगोकर रख दें। 30 मिनट बाद उसे छान लें और गिलास में निकाल लें। इसमें काला नमक, जीरे का पाउडर और पुदीने की पत्तियां शामिल करके मिलाएं और सेवन करें।
पाचन को करता है दुरुस्त
वसा युक्त भोजन करने के बाद कोकम का पानी पीने से पाचन स्वास्थ्य दुरुस्त हो सकता है। यह पाचन एंजाइम और पित्त उत्पादन को बढ़ावा देता है, जिससे एसिडिटी की समस्या हल हो जाती है। इसमें साइट्रेट लाइज नामक एंजाइम भी होता है, जो अतिरिक्त कार्बोहाइड्रेट को वसा में बदलने का काम करता है। इसकी मदद से पेट समेत शरीर की सूजन भी कम हो जाती है। यह पेय कब्ज की समस्या से भी निजाद दिलाता है।
शरीर को करता है डिटाक्स और हाइड्रेट
शरीर को हाइड्रेट करने के लिए कोकम का पानी बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही यह पेय शरीर को प्रभावी ढंग से डिटाक्स करने का भी काम करता है। यह लिवर के कार्य में सहायता करता है, जिससे विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा इस पेय में चीनी भी कम होती है, जिस कारण यह ब्लड शुगर को नहीं बढ़ाता है और मधुमेह रोगियों के लिए भी सुरक्षित है।
लालसा को करता है कम
कुछ लोगों को खाना खाने के बाद भी भूख लगती रहती है। इसकी वजह असल में लालसा होती है, जिसे कम करने के लिए कोकम का पानी पीना चाहिए। इस फल में हाइड्राक्सीसिट्रिक एसिड होता है, जो अच्छा महसूस करने वाले सेरोटोनिन हार्मोन को बढ़ाता है। यह हार्मोन लालसा को कम कर देता है, जिससे ज्यादा खाने की संभावना कम हो जाती है। इसे पीने से वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।
रोजाना पिएं एक गिलास कोकम का पानी, पेट की सूजन होगी कम और मिलेंगे ये फायदे
2
previous post