देहरादून(आरएनएस)। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव विधि-विधान के साथ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी को पवित्र गंगाजल से स्नान कराकर की गई, जिसके बाद उन्हें सिंदूरी चोला चढ़ाया गया। नए वस्त्र और आभूषणों के साथ चांदी के वर्क अर्पित किए गए। मंदिर में स्थापित 365 कुंतल वजनी दक्षिणमुखी हनुमान जी की भव्य प्रतिमा का 125 किलो फूलों से विशेष पुष्प अभिषेक किया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।इस अवसर पर पंडित कमल जोशी एवं उनकी मंडली द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया। योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने अपने संबोधन में हनुमान जी को निष्काम सेवा का आदर्श बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में, जब व्यक्ति छोटे-छोटे कार्यों में भी व्यक्तिगत लाभ को प्राथमिकता देता है, ऐसे में हनुमान जी की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ जाती है। कार्यक्रम के दौरान सुमधुर भजनों की प्रस्तुति के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और विशेष श्रृंगार के साथ आरती भी की गई। दिनभर विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण का क्रम जारी रहेगा। इस आयोजन में योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी, डॉ. मथुरा दत्त जोशी, राम सेवक शर्मा, भगवती जोशी, गीता जोशी, एडवोकेट तनुज जोशी, पंडित हितेश पंत, वैभव जोशी, पंडित गणेश बिजलवान, ऋषिपाल, हर्षपति रयाल, राहुल, मोहित, राघव शर्मा सहित कई श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।
हनुमान जन्मोत्सव पर श्री श्याम सुन्दर मंदिर में श्रद्धा का संगम
पटेल नगर स्थित श्री श्याम सुन्दर मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर भक्तिभाव के साथ हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। महिला मंडल की ओर से सुंदरकांड पाठ, हनुमान पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए बजरंग बली की आराधना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर जय श्री राम और जय बजरंग बली के उद्घोष से गूंजता रहा। कार्यक्रम में प्रधान अवतार मुनियाल, महामंत्री गोविंद मोहन, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र चड्ढा, चंद्र मोहन आनंद, गौरव कोहली, ओम प्रकाश सूरी, मनीष भाटिया, यशपाल मग्गो, गुलशन नंदा, तिलक राज भाटिया, प्रेम टुटेजा, रेखा टुटेजा, शशि, मोनिका सूरी, पार्षद डाली रानी मोहन, सुदेश आनंद, उर्मिला रावत, गीतू बत्रा, कमलेश सूरी, नीना भसीन, किरण शर्मा, रुचि टुटेजा, स्नेहलता शर्मा, ज्योति कोहली, अंजलि भाटिया, लक्ष्मी धीमान, मनोज सूरी, संजय मेहता, पवन मेंहदीरत्ता सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देहरादून : श्रद्धालुओं ने मनाया हनुमान जन्मोत्सव
2
