खटीमा,17,11,2025
खटीमा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ने सोमवार को भव्य महिला सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, जिलाध्यक्ष विमला मुडेला, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, पालिकाध्यक्ष रमेश जोशी तथा उत्तराखंड कॉपरेटिव के पूर्व अध्यक्ष दान सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया जिलाध्यक्ष विमला मुडेला ने मुख्य वक्ता भावना मेहरा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया अपने संबोधन में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की आत्मनिर्भर यात्रा में महिलाओं की भूमिका अब निर्णायक और अग्रणी बन चुकी है कहा कि नारी शक्ति की सक्रिय सहभागिता के बिना आत्मनिर्भर भारत का संकल्प अधूरा है कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सशक्त बना रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप महिला उद्यमिता, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के क्षेत्रों में महिलाओं ने उल्लेखनीय प्रगति की है कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की तेजी से बढ़ती भागीदारी भविष्य के राष्ट्र निर्माण का आधार बनेगी । सभा को राज्य कॉपरेटिव अध्यक्ष दान सिंह रावत ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा ने संबोधित करते हुवे महिलाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी कार्यक्रम में जिला महामंत्री रमेश जोशी उपाध्यक्ष अमित पांडेय नंदन सिंह खानायत पूनम अग्रवाल शैली फुटेला महामंत्री स्वाति शर्मा दया डसीला जानकी तिवाड़ी सावित्री कन्याल जानकी पांडेय संगीता शर्मा लता सिंह धाना भंडारी तारा बिष्ट रेणुका चौधरी लक्ष्मी धामी अंजू देवी संगीता शर्मा बबली राणा मंजू बिष्ट सुलोचना रावत रेखा ठाकुर मधु गुप्ता मानवी तिवाड़ी शिक्षा राणा पुष्पा भंडारी पूनम राणा चंचल रेहाना आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
सभा को संबोधित करती महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा