देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 12 मार्च तक राज्य में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। खासकर ऊंची चोटियों पर 7, 8, 9, 10, 11 और 12 मार्च को मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान चोटियों पर हल्की बारिश या बर्फ गिर सकती है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण आएगा। उत्तराखंड के साथ हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में भी मौसम बदलने का अनुमान है।
7 और 8 मार्च को इन जिलों में बारिश: मौसम विभाग ने 7 और 8 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में 4000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई है।
9 से 12 मार्च तक इन जगहों पर बारिश: मौसम विभाग ने 9 से लेकर 12 मार्च को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है।
मैदान में नहीं, चोटियों पर गिरेगा तापमान: अगले 2-3 दिनों में उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में तस्वीर कुछ अलग होगी। अगले 1 से 2 दिनों के दौरान उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों खासकर ऊंचाई वाले इलाकों और चोटियों पर अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश में भी मौसम रहेगा खराब: उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी मौसम खराब रहेगा। हिमाचल प्रदेश में 12 मार्च तक बारिश और बढ़ती गर्मी का मिला-जुला असर दिखेगा। हिमाचल प्रदेश में 7, 9 और 10 मार्च को ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है जबकि 9 मार्च से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 और 12 मार्च को भी मौसम खराब रहने की संभावना है। वहीं कुल्लू, मंडी और सोलन जैसे जिलों में दोपहर के समय गर्म हवाएं चलने का अनुमान है।
देहरादून : मौसम विभाग के अनुसार 07 से 12 मार्च तक राज्य में बारिश और बर्फबारी की संभावना
6 दिन इन जिलों की चोटियों पर बारिश के आसार
14
previous post
