HamariChoupal,02,09,2025
रेनु शर्मा
देहरादून ( हमारी चौपाल )फौजी बनकर किया जमीन का फर्जीवाड़ा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार–फरार अभियुक्तों की तलाश जारी
देहरादून पुलिस ने लापता फौजी हुक्म सिंह के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वादी राजेन्द्र सिंह पुत्र श्री प्रताप सिंह निवासी ग्राम मादसी गडूल, तहसील ऋषिकेश, जिला देहरादून की लिखित तहरीर पर थाना रानीपोखरी में दिनांक 04.03.2025 को मु0अ0सं0 22/2025, धारा 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि बनाम 1. भूपेन्द्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी धौलास घंघोडा कैण्ट विकासनगर, जनपद देहरादून 2. तिलक सिंह पुत्र नत्थू सिंह निवासी धौलास घंघोडा कैण्ट विकासनगर, जनपद देहरादून 3. सुरेश पुत्र समय सिंह निवासी बडकोली, गागलहेडी, जनपद सहारनपुर पंजीकृत होकर विवेचना प्रारंभ की गई।विवेचना से यह तथ्य प्रकाश में आया कि वर्ष 2007 में अभियुक्त भूपेन्द्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम धौलास ने अपने ही गाँव/शहर के साथियों के साथ आपराधिक षड्यंत्र रचकर लापता फौजी हुक्म सिंह के नाम पर जाली विक्रय विलेख तैयार किया था। इस धोखाधड़ी में कथित फौजी बनकर हस्ताक्षर/फोटो लगाने वाला व्यक्ति बलवंत सिंह पुत्र स्व. इन्द्र सिंह निवासी ग्राम धौलास, थाना प्रेमनगर, जनपद देहरादून, उम्र 80 वर्ष पाया गया।अभियुक्त ने फर्जी फौजी बनकर रजिस्ट्री दस्तावेजों पर अंगूठा व फोटो लगाकर धोखाधड़ी की थी। अभियुक्त की पहचान उसके परिजनों, ग्रामवासियों द्वारा तथा आधार कार्ड एवं पारिवारिक फोटो एलबम से भी पुष्टि की गई।मुकदमे में धारा 419 भादवि की बढ़ोतरी की गई तथा अभियुक्त बलवंत सिंह आज दिनांक 2.9.25 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अभियुक्त भूपेन्द्र व तिलक के द्धारा मा0 उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी स्टे प्राप्त किया गया तथा अभियुक्त सुरेश उपरोक्त लगातर फरार चल रहा है। अभियुक्तगण द्वारा आपस में मिलकर धोखाधड़ी व जालसाजी कर सरकारी दस्तावेजों का दुरुपयोग किया गया है।आगे कि विवेचना प्रचलित है।
–गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण —
———————————
1-बलवंत सिंह पुत्र स्व. इन्द्र सिंह निवासी ग्राम धौलास, थाना प्रेमनगर, जनपद देहरादून, उम्र 80 वर्ष
पुलिस टीम का विवरण-
—————————–
1-थानाध्यक्ष विकेन्द्र चौधरी
2-का0 1043 दुषयन्त
3-का0 1684 कर्मजीत
4-का0 चालक चैनपाल