देहरादून,दिनांक:12 मई,2025(हमारी चौपाल) उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री हेमराज बिष्ट ने आज दिनांक 12 मई 2025 को देहरादून स्थित पवेलियन ग्राउंड के कैम्प कार्यालय में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूज्य पंडित डॉ. हरीश चन्द्र जोशी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न करवाई गई, जिसके उपरांत श्री बिष्ट ने अपने नवीन दायित्व का शुभारंभ किया।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत माननीय मंत्री हेमराज बिष्ट ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड सरकार, विशेष रूप से माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा निर्धारित खेल नीति का पूर्णतः पालन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश हित, खेल हित और खिलाड़ियों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए खेल गतिविधियों को नए आयाम दिए जाएंगे।
हेमराज बिष्ट ने हाल ही में कुमाऊं मंडल के सीमांत जनपदों के दौरे के अनुभव साझा करते हुए बताया कि पिथौरागढ़ जनपद के नेपाल सीमा से लगे बैड़ा और पीपली जैसे दूरस्थ गांवों में भी खेलों को लेकर अत्यधिक उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली है। विशेष रूप से बॉक्सिंग, एथलेटिक्स और फुटबॉल जैसे खेलों के प्रति युवाओं में गहरी रुचि दिखाई दी है।
उन्होंने कहा, “प्रदेश के सीमांत अंचलों में अपार संभावनाएं हैं, आवश्यकता है तो केवल सही दिशा, संसाधन और प्रशिक्षण की। आगामी समय में प्रदेश के अन्य जनपदों का भी व्यापक दौरा कर पुराने खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों से संवाद स्थापित कर उनके अनुभवों एवं सुझावों के आधार पर खेल योजनाओं को और प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि प्रदेश के अंतिम छोर पर बैठे खिलाड़ी तक भी सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच सके।”
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने अवसर को गरिमामय बना दिया। उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में शामिल रहे:
नेहा जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा
आदित्य कोठारी, प्रदेश महामंत्री (मुख्यालय), भाजपा
कौस्तुभानन्द जोशी, प्रदेश कार्यालय सचिव
सुनील उनियाल गामा, पूर्व महापौर
राज्य मंत्रीगण: श्याम अग्रवाल, श्रीमती विनोद उनियाल, श्रीमती मधु भट्ट, मुफ्ती शमून कासमी, शाबाद शम्स, जगत सिंह चौहान, सुभाष बर्थवाल
पूर्व विधायक: महावीर रांगड़
वरिष्ठ भाजपा नेता: अनिल गोयल, अर्चित डाबर, हरीश डोरा, धरेन्द्र पंवार
राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी: देवेंद्र बिष्ट
मुख्यमंत्री के प्रमुख वरिष्ठ निजी सचिव: कृष्ण कुमार मदान
युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष: देवेंद्र बिष्ट
खेल विभाग के अधिकारीगण: प्रशांत आर्य (निदेशक), धर्मेन्द्र भट्ट (पूर्व उपनिदेशक), अनूप बिष्ट (जिला क्रीड़ाधिकारी, पिथौरागढ़), राजेन्द्र भंडारी (जिला क्रीड़ाधिकारी, देहरादून)
इसके अतिरिक्त अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने बिष्ट को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं। जिनमें प्रमुख रूप से — हरीश सामंत, नीरज उपाध्याय, अमित ब्राकटा, बलदेव भट्ट (व्यवस्था संपादक), मोहित जोशी, अनुराग गुप्ता, पुष्कर सिंह बिष्ट (पार्षद, काशीपुर), पुष्कर नेगी, दिनेश चंद, प्रदीप वर्मा (मंडल अध्यक्ष, कालसी) आदि प्रमुख रहे।
कार्यक्रम में उत्साह, विश्वास और प्रदेश की खेल नीति को नयी दिशा देने का संकल्प स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। हेमराज बिष्ट ने अंत में सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि, “खेल केवल शारीरिक दक्षता का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और राज्य की प्रतिष्ठा का भी आधार है। उत्तराखण्ड को खेलों की उन्नत भूमि बनाना हमारा सामूहिक लक्ष्य है।”