देहरादून, 2 नवंबर। आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए ‘आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’ लॉन्च किया है। इस नए कार्यक्रम का उद्देश्य जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड, बिटसैट और विभिन्न राज्यों की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी को अधिक व्यवस्थित, प्रभावी और परिणामोन्मुखी बनाना है। कंपनी के अनुसार, इस नई पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए मजबूत तैयारी का अवसर मिलेगा।
आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0 को छह प्रमुख स्तंभों पर तैयार किया गया है। इसमें परिणाम केंद्रित अकादमिक रणनीति, अनुभवी और रैंक प्रमाणित फैकल्टी, शोध आधारित अध्ययन सामग्री, स्मार्ट टेस्टिंग एवं गहन विश्लेषण, विद्यार्थियों की प्रगति का पारदर्शी मूल्यांकन तथा कक्षा के बाहर भी निरंतर मेंटरशिप शामिल है।
कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को उनकी तैयारी के प्रत्येक चरण में मार्गदर्शन दिया जाएगा। विशेष रूप से अध्ययन सामग्री को परीक्षा के पैटर्न और लर्निंग साइंस के आधार पर तैयार किया गया है, जिससे विद्यार्थी बुनियादी अवधारणाओं से लेकर कठिन प्रश्नों तक चरणबद्ध तरीके से अपनी पकड़ मजबूत कर सकें। वहीं, नियमित टेस्ट और उनके विस्तृत विश्लेषण के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कमजोरियों और मजबूत पक्षों को पहचानने में मदद मिलेगी।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत ऐस, अचीवर, एक्सेलेरेटर और एपेक्स नाम से चार विशेष बैच भी शुरू किए गए हैं। इन बैचों को विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, शैक्षणिक स्तर और भविष्य की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके साथ ही जोसा काउंसलिंग मार्गदर्शन, संदेह समाधान और व्यक्तिगत मेंटरशिप जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
लॉन्च के अवसर पर आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड के रीजनल डायरेक्टर धनंजय कुमार मिश्रा ने कहा कि इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0 को अनुभवी शिक्षकों की टीम ने तैयार किया है। इसके लिए पाठ्यक्रम, पुस्तकों और परीक्षा मूल्यांकन प्रणाली को नए सिरे से विकसित किया गया है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में इस कार्यक्रम को कुछ चुनिंदा केंद्रों पर लागू किया गया था, जहां जेईई 2026 के परिणाम उत्साहजनक रहे। अब इसे देशभर में आकाश की सभी शाखाओं तक पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह नई शैक्षणिक व्यवस्था जेईई 2027 और 2028 में विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम को पूरे देश में तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है। सबसे पहले आकाश के वर्तमान विद्यार्थियों को इस प्रणाली से जोड़ा जाएगा, इसके बाद नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों और अभिभावकों को कार्यक्रम की विशेषताओं से अवगत कराने के लिए विभिन्न शाखाओं में परिचयात्मक सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
जेईई की तैयारी को नई धार देगा आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0, देशभर में होगा लागू
छह प्रमुख स्तंभों पर आधारित होगा नया अकादमिक सिस्टम, जेईई मेन और एडवांस्ड के साथ राज्य स्तरीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं पर रहेगा फोकस
2
