विकासनगर। नए हाईवे पर उस समय दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब विकासनगर तहसीलदार की सरकारी गाड़ी अचानक खराब हो गई। सड़क पर फर्राटा भरने के बजाय सरकारी वाहन को बीच हाईवे पर ही रुकना पड़ा। इसके बाद गाड़ी को जैक लगाकर ठीक करने की मशक्कत शुरू हो गई।
मौके की तस्वीर में सरकारी वाहन के नीचे जैक लगा दिखाई दे रहा है, जबकि आसपास गाड़ी के औजार बिखरे पड़े हैं। हाईवे पर तहसीलदार की गाड़ी इस तरह खराब होने से सरकारी वाहनों के रखरखाव और तकनीकी स्थिति पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब सवाल यह है कि अधिकारियों की आवाजाही में इस्तेमाल होने वाले सरकारी वाहनों की समय-समय पर जांच और सर्विसिंग होती भी है या नहीं? आखिर सड़क पर अचानक वाहन खराब होने की नौबत क्यों आई?
सरकारी गाड़ी की हाईवे पर खराबी ने व्यवस्था की फिटनेस पर ही सवाल खड़े कर दिए।
विकास नगर : नए हाईवे पर बीच सड़क बिगड़ी तहसीलदार की गाड़ी, जैक लगाकर करनी पड़ी मरम्मत!
57
