देहरादून। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सोमवार को वार्ड संख्या 92 के श्यामपुर स्थित अलकनंदा एन्क्लेव और राघव विहार फेज-2 में सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों के पूरा होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की सड़क व्यवस्था बेहतर होगी।
राघव विहार फेज-2 में 25.95 लाख रुपये की लागत से 310 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का निर्माण किया जाएगा। वहीं, अलकनंदा एन्क्लेव के मुख्य मार्ग का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इन कार्यों से स्थानीय नागरिकों, बुजुर्गों, महिलाओं और विद्यार्थियों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
सहसपुर में विकास कार्यों को गति, अलकनंदा एन्क्लेव और राघव विहार में सड़क निर्माण का शिलान्यास
25.95 लाख रुपये की लागत से बनेगी 310 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश
3
