देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत देहरादून स्थित NIVH स्कूल में दृष्टिबाधित बच्चों के बीच ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाकर सेवा, संवेदना और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। इस दौरान बच्चों को फल भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष बिनय रोहिला मौजूद रहे। उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार बलदेव चंद्र भट्ट, Edify स्कूल के प्रबंधक पंकज होलकर, प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़, सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर एस.के. साहू, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की सह-संयोजिका ममता पागती, ZPlus सिक्योरिटी टीम, मनुशक्ति संगठन के सहयोगी तथा NIVH की प्रधानाचार्य मंजू सहित शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ आत्मीय संवाद किया। बच्चों की मुस्कान और स्नेहपूर्ण आशीर्वाद ने माहौल को भावुक एवं यादगार बना दिया।
आयोजकों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और विशेष बच्चों के साथ समय बिताना केवल सेवा नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। कार्यक्रम के माध्यम से ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की भावना के साथ समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सेवा को सामाजिक संस्कार बनाने और मानवता का प्रकाश निरंतर फैलाने का संकल्प लिया गया।
दृष्टिबाधित बच्चों के बीच जला ‘आशीर्वाद का दिया’, सेवा और संवेदना का दिया संदेश
14
