देहरादून। पीताम्बरपुर क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद किया गया। इस दौरान माताओं, बहनों, युवाओं और बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों और क्षेत्र की आवश्यकताओं को जाना गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। महिलाओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथि का स्वागत किया। संवाद के दौरान क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, रोजगार और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। लोगों ने अपनी समस्याएं और अपेक्षाएं सामने रखीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को समझने का सबसे बेहतर माध्यम है। स्थानीय लोगों की ओर से रखे गए सुझावों और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित स्तर पर उठाने तथा समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।
जनता के बीच पहुंचे कांग्रेस नेता आर्येंद्र शर्मा
पीताम्बरपुर में माताओं, बहनों, युवाओं और बुजुर्गों से संवाद जनता के बीच पहुंचे जनप्रतिनिधि, स्थानीय समस्याओं और विकास कार्यों पर हुई चर्चा
5
