HamariChoupal,10,06,2026
देहरादून। अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का अभियान लगातार तेज है। बुधवार को MDDA ने GMS रोड और शिमला रोड पर दो निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया। प्राधिकरण ने साफ किया कि बिना स्वीकृत मानचित्र और निर्धारित मानकों के विपरीत निर्माण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।GMS रोड पर एक्शन
पिडकुल कार्यालय के पास फरमान द्वारा कराए जा रहे व्यवसायिक निर्माण का निरीक्षण किया गया। जांच में निर्माण स्वीकृत मानकों के अनुरूप नहीं मिला। पहले भी चेतावनी देने के बाद भी सुधार न होने पर स्थल सील कर काम बंद करा दिया गया।शिमला रोड पर कार्रवाई
वन विहार क्षेत्र में कामिल के निर्माण में अनियमितताएं मिलीं। यहां भी मौके पर सीलिंग कर निर्माण रोक दिया गया।संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेश पर हुई इस कार्रवाई में सहायक अभियंता विजय रावत और अवर अभियंता मुनेश राणा की टीम शामिल रही।बोले अधिकारी
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी: सुनियोजित विकास से समझौता नहीं। नियम तोड़ने पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण जारी रहेगा।
सचिव मोहन सिंह बर्निया: निर्माण से पहले सभी अनुमतियां लेना अनिवार्य है। उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई होगी।
