विकासनगर ,09,06,2026
जमनीपुर तप्पड़ क्षेत्र में गुलदार की आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि गुलदार आबादी क्षेत्र में घुसकर एक घर के आँगन तक पहुँच गया, जिससे स्थानीय लोगों में भय व्याप्त हो गया।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। वन कर्मियों द्वारा रात्रि गश्त शुरू कर दी गई है, साथ ही ग्रामीणों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से रात के समय घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है।
वन विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बच्चों को अकेले बाहर न भेजें, पालतू पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें तथा गुलदार दिखाई देने पर उसे घेरने या भगाने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने और लगातार गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
