Hamarichoupal,03,06,2026
Anurag Gupta
देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत राजपुर पुलिस ने कोबरा गैंग से जुड़े दो विदेशी नागरिकों समेत तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 20.92 ग्राम कोकीन बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में सूडान निवासी माइकल इक्का मेक्सन, लेविकिरी वानिकी तथा सहारनपुर निवासी जावेद आलम शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि बरामद कोकीन दिल्ली से लाकर देहरादून की हाई-प्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी और कार को भी सीज कर दिया है।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों में 145 नशा तस्करों की गिरफ्तारी के साथ करीब तीन करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए 2500 रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है।
