Hamarichoupal,22,04,2026
देहरादून। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर झाझरा रेंज अंतर्गत खराखेत नमक सत्याग्रह स्थल पर पहाड़ी पेडलर संस्था, संयुक्त नागरिक संगठन और महावीर सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रैली एवं जन संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय था – “पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में जन सहयोग की भूमिका”।
कार्यक्रम में मैती अभियान के प्रणेता पद्मश्री कल्याण सिंह रावत जी की गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर नून नदी की महत्ता पर विशेष चर्चा की गई। खराखेत स्थित नून नदी से जल कलश लेकर देहरादून के गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का जलाभिषेक किया गया, जो पर्यावरण और जल संरक्षण के महत्व का प्रतीकात्मक संदेश था।
वन क्षेत्राधिकारी झाझरा रेंज सोनल पनेरू ने अपने वक्तव्य में पर्यावरण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए वनाग्नि काल के दौरान वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु जन सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा संभव है।
इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे जिनमें ले. क. बी. एम. थापा, अर्जुन कोहली, सुशील त्यागी, गजेंद्र रमोला, वन दरोगा खेमराज सिंह और वन आरक्षी गोविंदा स्नेह शामिल थे।
