HamariChoupal,17,03,2026
नई टिहरी(आरएनएस)। ग्राम पंचायत पलास की बैठक में शादी समारोह, मुंडन और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में शराब के उपयोग करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। नियमों का उल्लंघन करने पर ग्राम पंचायत 11 हजार रूपये अर्थदंड वसूल करेंगी। ग्राम प्रधान ममता नौटियाल की अध्यक्षता में खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों ने नशे के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताई। प्रधान ममता ने कहा कि यह निर्णय गांव के सामाजिक वातावरण को बेहतर बनाने और नई पीढ़ी को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से लिया गया है। यदि कोई बाहरी व्यक्ति शराब पीकर गांव में शोर-शराबा करता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। शराब नहीं संस्कार मुहिम के संयोजक सुशील बहुगुणा ने कहा कि यदि गांव, समाज और सरकार मिलकर संकल्प ले ले तो नशे को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर ग्राम समाज सुधार समिति का गठन किया गया। जिसमें वीर सिंह राणा अध्यक्ष ,मकानी देवी उपाध्यक्ष, विजयपाल सिंह सचिव, कुसुम राणा सहसचिव, राजमती देवी कोषाध्यक्ष चुनी गई। बैठक में मस्तराम नौटियाल, पिंकी पुंडीर, मनीषा राणा, प्रवीण राणा, कुंभीबाला भट्ट, लक्ष्मी आदि मौजूद रही।
