Hamarichoupal,15,03,2026
देहरादून : जेसीबी मशीनों से नदी की धारा को छलनी किया जा रहा है और खनिज संपदा को बेधड़क निकाला जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह सब उस समय हो रहा है जब Supreme Court of India और National Green Tribunal द्वारा नदियों में अवैध खनन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यमुना नदी के किनारे दिन के उजाले में जेसीबी मशीनें चल रही हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि खनन माफिया को किसी का खौफ नहीं है। आरोप है कि प्रशासन और खनन विभाग की अनदेखी के चलते यह अवैध कारोबार लगातार फल-फूल रहा है।
पर्यावरण विशेषज्ञों का भी मानना है कि इस तरह नदी की धारा से अंधाधुंध खनन करने से नदी का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में कटाव और बाढ़ का खतरा भी बढ़ सकता है।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रशासन और खनन विभाग इस खुलेआम हो रहे अवैध खनन पर कब तक चुप्पी साधे रहेगा और क्या जिम्मेदारों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की जाएगी।
