रेनु। शर्मा
मुजफ्फरनगर। (हमारी चौपाल )
केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने किसान विरोधी बताते हुए कड़ा विरोध जताया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाहआलम ने कहा कि यह बजट किसानों के साथ विश्वासघात है और इसमें अन्नदाता की समस्याओं की पूरी तरह अनदेखी की गई है।
चौधरी शाहआलम ने कहा कि आज किसान कर्ज, महंगाई और बढ़ती उत्पादन लागत से जूझ रहा है, जबकि फसलों के दाम लगातार नीचे बने हुए हैं। इसके बावजूद बजट में किसानों को कोई ठोस राहत नहीं दी गई, जिससे किसान वर्ग में भारी निराशा है।
उन्होंने गन्ना किसानों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि लगातार दूसरे वर्ष भी किसानों को लागत से कम दामों पर फसल बेचने को मजबूर किया जा रहा है। खाद, बीज, बिजली, डीजल और मजदूरी के बढ़ते खर्च ने किसानों की कमर तोड़ दी है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
चौधरी शाहआलम ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही किसानों के हित में प्रभावी फैसले नहीं लिए गए, तो भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा सड़कों से लेकर संसद तक आंदोलन छेड़ेगी, जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।
जारीकर्ता
चौधरी सादबाबू अंसारी जिला मीडिया प्रभारी भा कि यू संयुक्त मोर्चा
जय जवान जय किसान
