Hamarichoupal
देहरादून, 9 जून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से विभिन्न विभागों में चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के 173 अनुदेशक, चार वैयक्तिक सहायक, पशुपालन विभाग के नौ वैयक्तिक सहायक तथा शहरी विकास विभाग के 35 सहायक लेखाकार शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह युवाओं के वर्षों के परिश्रम और संघर्ष की सफलता का स्वर्णिम क्षण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने का कार्य किया है। सरकार पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लागू कठोर नकल विरोधी कानून के कारण भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता आई है और अब रिकॉर्ड समय में भर्तियां पूरी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगी तथा विभागों को रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने नवचयनित अभ्यर्थियों से सरलीकरण, समाधान, निस्तारीकरण और संतुष्टि के मंत्र को अपनाते हुए जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी कर्मचारी केवल प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा नहीं, बल्कि उत्तराखंड के विकास के सहभागी भी हैं।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री Saurabh Bahuguna ने कहा कि राज्य में अब प्रतिभाशाली युवा अपनी मेहनत के बल पर सरकारी नौकरी प्राप्त कर रहे हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री Ram Singh Kaida ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिना सिफारिश और पूरी पारदर्शिता के साथ नियुक्तियां हो रही हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi, विधायक Umesh Sharma Kau, विधायक Savita Kapoor सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
