Hamarichoupal,01,06,2026
देहरादून, 1 जून। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) देहरादून के 16 छात्रों ने जेईई एडवांस्ड 2026 में सफलता हासिल की है। संस्थान के छात्र वेदांश बहुगुणा ने 199 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1392 हासिल की और देहरादून सेंटर में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं, वेदांत सिंह रौतेला ने AIR 4698, आदित्य शर्मा ने AIR 6356, अरुणाभ निधि शर्मा ने AIR 7505 तथा प्रक्षाल जैन ने AIR 9162 हासिल की।
एईएसएल के रीजनल डायरेक्टर डी.के. मिश्रा ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता मेहनत, अनुशासित तैयारी और संस्थान के शैक्षणिक मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जेईई एडवांस्ड देश के प्रतिष्ठित IIT संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रमुख और चुनौतीपूर्ण इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा मानी जाती है।
