2
HamariChoupal,08,09,2025
काशीपुर। बाजार में फोन खोने के बाद व्यक्ति के दो खातों से 1.04 लाख रुपए निकाल लिए गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गढ़वाल सभा रोड, जसपुर खुर्द निवासी मनवर सिंह पुत्र स्व. केशर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि कुछ महीने पहले उसका मोबाइल सब्जी मंडी में खो गया था। जिसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक जुलाई को उसके एक खाते से एक लाख एक हजार और दूसरे खाते से साढे तीन हजार रुपए निकाल लिए।