चंडीगढ़,01 अपै्रल (आरएनएस)। पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार दोपहर को जोरदार धमाका हुआ है, जिससे हड़कंप मच गया। यह धमाका सेक्टर-37 स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर हुआ है। धमाके में अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी है। फिलहाल, पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया भाजपा दफ्तर के बाहर एक स्कूटी खड़ी थी, जिसमें धमाका हुआ है। हालांकि, यह वाहन किसका है, अभी खुलासा नहीं हुआ है। धमाके के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने इलाका सील कर दिया है और बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक की टीम मौके से सबूत जुटा रहा है। चंड़ीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी मौके पर हैं। लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने अभी तक धमाके को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। धमाके के बाद उसके छर्रे दीवारों पर नजर आ रहे हैं। बता दें कि पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ से स्कूल और अदालत परिसर में बम रखने होने की धमकी मिल रही थी, जिसके बाद जांच कराई जा रही थी। बुधवार को धमाके के पीछे कोई साजिश है या कोई हादसा है, इसको लेकर जांच जारी है।
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में भाजपा मुख्यालय के बाहर जोरदार धमाका, दूर तक सुनी गई आवाज
3
