Sunday , September 29 2024

सामाजिक समानता के पक्षधर थे पंडित उपाध्याय: प्रेमचंद अग्रवाल

ऋषिकेश(आरएनएस)। तीर्थनगरी ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने उनके द्वारा किए गए कार्यों का बखान किया। नगर निगम स्थित पंडित दीनदयाल पार्क में उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि गरीबों व मां भारती की सेवा करने के भाव को लेकर जबरदस्त उत्साह, जज्बे, जुनून और दृढ़ विश्वास के साथ, पंडित दीन दयाल 1937 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में शामिल हुए। इसके बाद जनसंघ के महासचिव के रूप में राजनीति में कदम रखा और 29 दिसम्बर 1967 को जनसंघ के अध्यक्ष बने। उन्होने 1951 से 1967 तक इस जिम्मेवारी का बखुबी निर्वहन किया। वे सामाजिक समानता, पूंजी और सत्ता के विकेंद्रीकरण के पक्षधर थे। मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, सन्दीप गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंघल, प्रदीप दुबे, बृजेश शर्मा, इंद्र कुमार गोदवानी, चेतन शर्मा, कपिल गुप्ता, माधवी गुप्ता, दिनेश सती, प्रतीक कालिया, संजय व्यास, दीपक बिष्ट, संजीव पाल, राजपाल ठाकुर, रूपेश गुप्ता, राजू दिवाकर, सोनू प्रभाकर, नंद किशोर जाटव, अखिलेश मित्तल, राधे जाटव, रमन अग्रवाल, सीमा रानी, रीता गुप्ता, सुधा असवाल, सचिन अग्रवाल, सोनू पांडेय, विनायक कुमार आदि उपस्थित रहे।
प्रत्येक समाज का विकास चाहते थे पंडित दीन दयाल: अनिता
रेलवे मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। निवर्तमान मेयर अनिता ममगाईं सहित अन्य भाजपाईयों ने पंडित दीन दयाल की फोटो पर पुष्पांजलि की। अनिता ममगाईं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अन्तोदय की जो भावाना थी, वे चाहते थे कि अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे। उनके सपनों को आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे हैं। मौके पर संदीप गुप्ता, जितेन्द्र अग्रवाल, संजय शास्त्री, प्रकांत कुमार, राजपाल ठाकुर, दीनदयाल राजभर आदि रहे।
समाज के विकास के बिना व्यक्ति का विकास संभव नहीं: त्रिवेंद्र
डोईवाला। जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए। बुल्लावाला में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पंडित दीन दयाल के चित्र पर पुष्पांजलि की और उनकी स्मृतियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के बिना,व्यक्ति का विकास संभव नहीं है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले व्यक्ति थे। इस दौरान 25 लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। मौके पर जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बस्सी, नगीना रानी, चंद्रभान पाल, मनीष नैथानी, कालू वाला प्रधान पंकज रावत, परविंदर सिंह बाउ, मंजू नेगी, विक्रम नेगी, रामेश्वर चौधरी, ओम प्रकाश कंबोज, सुंदर लोधी, जसविंदर सिंह डाली, ललित पंत, मनमोहन नौटियाल, रविंद्र पाल, तरसेम सिंह, विक्रम सिंह, सर्वेश कुमार, उमेद बोहरा, सुंदर लोधी, शिवप्रसाद सती, पवन लोधी, मनोज कुमार, रश्मि देवी, सुमन, अनीता नेगी, मनोरमा, पुनीता कंबोज, सपना रावत आदि उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

देहरादून : मसूरी में किंक्रैग पार्किंग को फिर से शुरू किए जाने की कवायद शुरू

देहरादून(आरएनएस)।   जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने पर्यटन नगरी मसूरी में किंक्रैग पार्किंग को फिर …